{"_id":"6b04aab03d07dec37703323d","slug":"match-varanasi-news-c-20-vns1056-1626222-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 12 साल बाद ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालिफाइड बीएचयू को एडमास-रविशंकर ने 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 12 साल बाद ऑल इंडिया स्पर्धा के लिए क्वालिफाइड बीएचयू को एडमास-रविशंकर ने 3-0 से हराया
विज्ञापन
बीएचयू में चल रहे ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट (2026-27) के चौथे दिन सोमवार को चार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंतिम चार मैचों में बीएचयू को दोहरी हार का सामना करना पड़ा। एडमास और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने बीएचयू को 3-0 से हराया। इससे पहले रविवार को बीएचयू ने 12 साल के बाद ऑल इंडिया स्पर्धा में क्वालिफाई किया था। एंफीथिएटर ग्राउंड के वॉलीबॉल कोर्ट पर बीएचयू की ओर से पूजा सिंह, रितिका सिंह, ऋचा मौर्या, सेजल यादव, इच्छा,पलक, प्रीति और सेतु ने लीग मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल के एडमास विश्वविद्यालय ने केआईआईटी विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। सेट का स्कोर 25-18, 25-15, 21-25, 25-18 रहा। दूसरे मैच में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने बीएचयू को 3-0 से हराया। सेट स्कोर 25-23, 25-23 और 25-16 रहा। तीसरे मैच में एडमास विश्वविद्यालय ने बीएचयू को 3-0 से पटकनी दी। सेट स्कोर 25-19, 25-14, 25-09 तक आ गया। चौथे मैच में कीट यूनिवर्सिटी और पंडित रवि शंकर यूनिवर्सिटी बीच खेला गया। चौथे दिन के मुकाबलों में एआईयू ऑब्जर्वर और सिंबायोसिस विश्वविद्यालय, पुणे के खेल निदेशक डॉ. मिलिंद सुभाष सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया।
-- -
टॉप स्कोरर टीम को दिया जाएगा अवाॅर्ड -
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह ने कोर्ट पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ में डॉ.जगन्नाथ यादव, महासचिव प्रो. एके नेमा, आयोजन सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने बताया कि लीग मैचों में सबसे ज्यादा स्कोर प्राप्त करने वाली टीम को पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर घोषित किया जाएगा। आयोजन और निर्णायक मंडल संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार यादव और डॉ. राजीव कुमार सिंह रहे।