फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Master Plan 2031 of varanasi will change appearance of city banaras

Varanasi: महायोजना-2031 से बदलेगी शहर की सूरत, बनारस के विस्तार पर भी लगेगी मुहर

Sat, 06 Aug 2022 03:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 03:10 PM IST
सार

महायोजना 2031 में वाराणसी के राजातालाब से पड़ाव और डाफी से रिंग रोड तक शहर की परिकल्पना के अनुसार सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Master Plan 2031 of varanasi will change appearance of  city banaras
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित हो रहे बनारस में महायोजना-2031 के लागू होने के बाद शहर के विस्तार पर भी मुहर लगेगी। महायोजना 2031 में राजातालाब से पड़ाव और डाफी से रिंग रोड तक शहर की परिकल्पना के अनुसार सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


आने वाले 10 सालों में शहर के विकास के मुताबिक सुविधाएं पहुंचाने की कवायद में पेयजल व सीवर पाइप लाइन के साथ सड़क का जाल भी बिछाने की कार्ययोजना के अनुसार उसे महायोजना में शामिल किया जा रहा है। रिंग रोड, बाबतपुर रोड, राजातालाब से डाफी व मोहनसराय से बौलिया सहित अन्य नई सड़कों पर आवासीय कालोनियों के लिए बिल्डर्स को नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर के सुनियोजित विकास को गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ड्राफ्ट महायोजना पर जनता से मिली आपत्तियों व सुझाव का निपटारा किया जा रहा है। उम्मीद है कि 15 सितंबर तक इसे लागू कर दिया जाएगा। दरअसल, पिछले आठ साल में विकसित हुई परियोजनाओं को समायोजित करते हुए विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की जा रही महायोजना में आवासीय योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आबादी के लिहाज से नए क्षेत्र विकसित करने की योजना के चलते भू उपयोग को उसी के मुताबिक तय किया जा रहा है। पिछले आठ साल में जनसंख्या भी बढ़ी है। बढ़ी आबादी के हिसाब से बुनियादी सुविधाओं के विकास का खाका बनाया जा रहा है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार महायोजना में रिंग रोड से लेकर भविष्य में शहर से जुड़ने वाले क्षेत्र को शामिल किया गया है।

इसमें फुलवरिया फोरलेन, इंटर मॉडल स्टेशन, सारनाथ में प्रो पुअर प्रोजेक्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, पीएम आवास, ऊंदी गांव में विकास कार्य, नेशनल हाईवे, घाट किनारे विकास कार्य, गोइठहां व रमना एसटीपी, विश्वनाथ कॉरीडोर, दशाश्वमेध स्थित टूरिस्ट काम्पलेक्स आदि शामिल किए जा रहे हैं। नगर निगम में शामिल गांवों के किनारे शहरी सीमा के निर्धारण और खेती योग्य जमीन का भी चिह्नांकन होना है।

वीडीए नक्शे में शामिल होंगे बफर जोन

Master Plan 2031 of varanasi will change appearance of  city banaras
वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन - फोटो : अमर उजाला

विकास प्राधिकरण के नक्शे में शहर के बफर जोन भी शामिल किए जाएंगे। इसमें ऐसे इलाके हैं, जहां वर्तमान में तो खाली स्थान हैं, मगर भविष्य में आबादी बढ़ने की संभावना है। उन्हें बफर जोन में शामिल कर निजी बिल्डर्स की मदद से सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव भी हो सकता है।

वीडीए उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ईशा दुहन ने कहा कि  ड्राफ्ट महायोजना पर आई आपत्तियों व सुझावों पर अध्ययन किया जा रहा है। हम नए क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं के साथ महायोजना को तैयार कर रहे हैं। 15 सितंबर तक इसे लागू किया जाएगा।

एक क्लिक पर देख सकेंगे लैंड यूज

महायोजना 2031 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। अमृत योजना के तहत सजरा नक्शे के आधार पर संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उससे लोग लैंड यूज देख सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो संपत्तियों की खरीद-बिक्री करने से पहले वीडीए कार्यालय में सजरा नक्शा के आधार पर लैंड यूज देखने आते हैं। अब लोग अपने लैपटॉप, स्मार्ट फोन पर ही इसे देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed