{"_id":"5bebd024bdec226998047698","slug":"massive-truck-accident-in-mirzapur-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बचने के चक्कर में गहरे खाई में पलटा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बचने के चक्कर में गहरे खाई में पलटा ट्रक, दो की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के घाटी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक के गहरे खाई में पलटने से ड्राइवर सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके पास से बरामद दस्तावेज के सहारे मृतकों को परिजनों को सूचना दी गई।
मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर मंगलवार को सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा गिट्टी लदा एक ट्रेलर बड़े मोड़ के पास पहुंचा था।
यहां पर पहले से सड़क पर पलटे ट्रक से बचने के चक्कर में ट्रेलर सौ फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक तथा खलासी की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हलिया विश्वज्योति राय ने शव को निकलवाया। जेब से मिले कागज पर लिखे फोन नंबर से दोनों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
ट्रेलर चालक उपेंद्र यादव (27) निवासी कचिला, नरायनपुर थाना मधुबन, मऊ और खलासी मोहम्मद आरिफ (25) निवासी करमिला मलिक, थाना घोसी, मऊ बताया गया है। इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हलिया ने बताया कि ट्रेलर मालिक और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।