फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   massive fire caught in ballia, more than 50 cottage burn

बलिया में आग का कहर, 70 झोपड़ियां व हजारों बोझ गेहूं राख, एक मौत

Tue, 25 Apr 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 25 Apr 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
massive fire caught in ballia, more than 50 cottage burn
फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के उत्तरी दियरांचल में थोड़ी सी लापरवाही तबाही का बड़ा सबब बन गई। मंगलवार दोपहर को अचानक लगी आग के कारण एक लाख से अधिक गेहूं के बोझ राख हो गए वहीं 70 झोपड़ियां भी राख हो गई। एक महिला की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन


गोपालनगर टाड़ी में मंगलवार को दोपहर में आग की कहर से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य वृद्धा झुलस गईं। आग से जहां खलिहान में रखे एक लाख से अधिक गेहूं के बोझ राख हो गए वहीं 70 झोपड़ियां भी राख हो गई। आसपास के नलकूपों व एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव से सटे खलिहान में करीब 70  किसानों के गेहूं के बोझ रखे हुए थे। दोपहर में अचानक रामेश्वर यादव के बोझ में कहीं से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ करते पछुवा व तेज धूप के बीच आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और पूरा खलिहान धधक उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह रहा कि आग की तेज लपटों को देखकर कोई भी बुझाने के लिए उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने आसपास स्थित नलकूपों को चलाकर आग को बुझाना शुरू कर दिया लेकिन कोई असर नहीं हुआ और इसी बीच खलिहान से चिंगारी उड़कर चंदेश्चर यादव की झोपड़ी पर जा गिरी।

जब तक इसे बुझाने का प्रयास ग्रामीण करते आग ने विकराल रूप ले लिया और 70 परिवारों की झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।  आग को बुझाने के प्रयास में संजू देवी (30) पत्नी अमरनाथ यादव की मौत हो गई। जबकि उनकी सास फुलेश्वरी देवी (55) पत्नी रामविचार यादव झुलस गईं।


करीब दो घंटे विलंब से पहुंची एम्बुलेंस से झुलसी महिला को उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। अगलगी के घंटों बाद पहुंचे अधिकारियों ने  क्षति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे बैरिया विधायक के भाई परशुराम सिंह ने पीड़ितों की सुधि ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed