फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   massive fire broke out in pathology center in Nadesar varanasi Fire brigade

Varanasi: नदेसर में पैथोलॉजी सेंटर में लगी भीषण आग, एक घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

Thu, 14 Sep 2023 03:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 03:45 PM IST
सार

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र के मिंट हाउस स्थित एक व्यवसायिक कांप्लेक्स के भूतल में संचालित पैथोलॉजी सेंटर में गुरुवार सुबह आग लग गई। आरोप है कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची।

विज्ञापन
massive fire broke out in pathology center in Nadesar varanasi Fire brigade
पैथोलॉजी सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र के मिंट हाउस स्थित एक व्यवसायिक कांप्लेक्स के भूतल में संचालित पैथोलॉजी सेंटर में गुरुवार सुबह आग लग गई। आरोप है कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। इसके बाद जाकर भीषण आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट है।

विज्ञापन


मिंट हाउस स्थित पीसीएफ प्लाजा में डॉ लाल पैथ लैब की ब्रांच संचालित करने वाले सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। सूचना पर वह भागकर अपने पैथोलॉजी सेंटर आए। दमकल की गाड़ी एक घंटे की देरी से आई। आग बुझाने में देरी के कारण पैथोलॉजी सेंटर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

शोपीस नजर आए अग्निशमन यंत्र

इसके साथ ही अगल-बगल की दुकानों के बोर्ड और वायरिंग भी जल गए। आग लगने की घटना के दौरान पीसीएफ प्लाजा में लगाए गए अग्निशमन यंत्र शोपीस नजर आए। खास बात यह है कि जी-20 सम्मेलन की बैठक के मद्देनजर पीसीएस प्लाजा से थोड़ी दूरी पर दो होटलों के समीप दमकल की दो गाड़ियां खड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, कैंट थाने की पुलिस और अग्निशम विभाग के बीच समन्वय नहीं स्थापित होने के कारण आग बुझाने का काम समय से शुरू नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed