Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mass marriage ceremony held in Varanasi on birth anniversary of Aghoracharya

सामूहिक विवाह: अघोर तीर्थ पर 55 जोड़ों ने लिए सात फेरे, आशीष लेकर की दांपत्य जीवन की शुरुआत

Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
सार

अघोराचार्य के अवतरण दिवस पर सामूहिक विवाह में पूर्वांचल भर से जोड़े आए। इस दौरान 55 जोड़ों ने सात फेरे लिए। बाबा के अवतरण दिवस को सामाजिक सरोकार के रूप में भी मनाया गया। 

विज्ञापन
mass marriage ceremony held in Varanasi on birth anniversary of Aghoracharya
सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अघोराचार्य के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को लोगों ने बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन किए, वहीं गुरु का आशीष लेकर 55 जोड़ों ने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया। रवींद्रपुरी स्थित अघोर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल “बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुंड” परिसर में वर्तमान पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का अवतरण दिवस मनाया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु, साधक-महात्मा, बुद्धिजीवी और आमजन दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


बाबा के अवतरण दिवस को सामाजिक सरोकार के रूप में भी मनाया गया। जरूरतमंद एवं निराश्रित कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वर-वधू के माता-पिता या अभिभावकों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। 
विज्ञापन


साज-सज्जा और खान-पान की व्यवस्था के साथ वर-वधू को सहयोग राशि व उपहार सामग्री भी दी गई। बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की देखरेख में बनारस सहित आसपास जिलों से आए जोड़ों ने देर रात तक शादी की रस्में निभाईं और दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केक के रूप में तैयार 55 किलो लड्डू को महाराज के स्पर्श के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। अघोराचार्य ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस मौके पर बाबा प्रियदर्शी राम, कर्मवीर राम, छबीले राम, आह्वान अखाड़ा पीठाधीश्वर अरुण गिरि महाराज आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed