{"_id":"67cc98773e27d9fedc0e9bcc","slug":"masan-ki-holi-2025-celebrations-on-march-11-at-manikarnika-ghat-guidelines-for-not-playing-dj-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Masan Ki Holi: मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को मसाने की होली, नहीं बजेगा डीजे; डीसीपी काशी जोन ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Masan Ki Holi: मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को मसाने की होली, नहीं बजेगा डीजे; डीसीपी काशी जोन ने की ये अपील
Sun, 09 Mar 2025 06:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:57 AM IST
सार
Masan ki Holi 2025: 11 मार्च को मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली का आयोजन होगा। इस दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीसीपी काशी जोन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
मसान होली 2025
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे की मसाने की होली का आयोजन होगा। इसमें डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मसान की होली में आने वाले श्रद्धालु कचौड़ी गली और मणिकर्णिका घाट वाली गली से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। आयोजन संपन्न होने के बाद गंगा घाटों के रास्ते श्रद्धालु बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
मसाने की होली के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में जल पुलिस, 11 एनडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। गंगा घाटों पर छह थानों की फोर्स तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर पुलिस के कैमरे की नजर रहेगी।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि आमजन से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। शांति और कानून व्यवस्था को किसी भी तरीके से प्रभावित करने का प्रयास करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। आयोजकों के अनुसार बाबा मसान नाथ की चौखट के अंदर ही होली की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं काशी के विद्वत समाज ने भी चिता भस्म की होली का विरोध किया है और इसे बंद करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन