{"_id":"6439a661a8aaca9f71036594","slug":"married-womans-death-scuffle-between-parents-and-in-laws-varanasi-news-c-20-vns1013-155490-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विवाहिता की मौत, मायके और ससुराल के लोगों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विवाहिता की मौत, मायके और ससुराल के लोगों में हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार विवाहिता की मौत का कारण करंट की चपेट में आना है। वहीं, मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल के पक्ष के लोगों में हाथापाई भी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कुरु गांव निवासी कैलाश तिवारी के इकलौते बेटे पूर्णेंदु मणि त्रिपाठी की शादी 2 मई 2021 को मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के बगहा गांव निवासी घनश्याम उपाध्याय की बेटी वंदना के साथ हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शुरू से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके चलते 10 नवंबर 2022 को विवाहिता अपने मायके चली आई थी। इस बीच वंदना के ससुर कैलाश तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी और वह कालिकाधाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनको देखने के लिए वंदना मायके वालों से जिद कर बीते 10 अप्रैल को अस्पताल गई थी। वहां से अपने ससुराल चली गई थी। शुक्रवार की दोपहर बाद वंदना के पति ने अपने साले गिरिजेश उपाध्याय को फोन करके बताया कि वह करंट की चपेट में आ गई है। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग आननफानन में कुरु गांव पहुंचे और वंदना को लेकर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल गए। डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया तो शव को लेकर मायके पक्ष के लोग कुरु गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, वंदना का शव लेकर मायके वाले कुरु पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी हाथापाई हुई। सूचना पाकर कपसेठी थानाध्यक्ष सतीश यादव मौके पर पहुंचे और सभी को शांत कराया।
बिस्तर से मिला चूहा मारने की दवा का रैपर
पुलिस ने वंदना के कमरे की तलाशी ली तो उसके बिस्तर से चूहा मारने की दवा का खाली रैपर मिला। कपसेठी थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। विवाहिता के मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।