फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman died under suspicious circumstances brother accused in-laws of murder in varanasi

Varanasi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 04 May 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 May 2024 02:50 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances brother accused in-laws of murder in varanasi
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर क्षेत्र के मच्छरहट्टा (भीटी) में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग जहां फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं वहीं मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अविनाश की शादी चंदौली में अलीनगर निवासी बीरेंद्र की पुत्री प्रियंका (30) के साथ फरवरी 2020 में हुई थी। दोनों से एक  बेटा भी है। ससुराल के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को आधी रात के बाद प्रियंका पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो तत्काल नीचे उतारकर एलबीएस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुराल के लोग अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस को दिए तहरीर में मृतका के भाई रोहित ने लिखा है कि अभी हाल ही में 40 हजार रुपये दिया गया था। ससुराल के लोग और रुपये की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई ने उसके पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित ननद के खिलाफ मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्रवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed