वाराणसी: जहर खाकर विवाहिता ने दी जान, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के छह महीने बाद ही बहन के ससुराल वाले समय-समय पर पैसे और अन्य सामानों की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सुंदरपुर नेवादा स्थित जीवनदीप नगर कॉलोनी निवासी विवाहिता प्रतिमा श्रीवास्तव (26) ने मंगलवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। प्रतिमा के परिजनों ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
भेलूपुर थाना अंतर्गतनेवादा स्थित जीवनदीप नगर कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव की पत्नी प्रतिमा ने रात के समय विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अमित ने मायके पक्ष को दी।
मायके से पहुंचे प्रतिमा के भाई प्रतीक ने बताया कि 24 नवंबर 2019 को बहन की शादी हुई थी। इसके बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। बहन को विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया। प्रतीक की तहरीर के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी पति आशीष श्रीवास्तव, सास सावित्री देवी, जेठ हेमेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव और जेठानी स्नेह श्रीवास्तव के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
बहू ने लगाया ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व ससुर द्वारा दुष्कर्म मामले में अदालत ने बुधवार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रकरण के अनुसार वादी ने अधिवक्ता अनुज यादव व मेराज फारूकी जुग्गन के जरिये दिए गए आवेदन में पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का विवाह जैतपुरा क्षेत्र में 13 दिसंबर 2018 को हुआ था।
शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, ससुर सहित अन्य सदस्यों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। कारोबार के नाम पर 20 लाख रुपये नगद लिया। रुपये लौटाने के लिए जब पुत्री ने ससुरालियों से कहा तो पुत्री को मारा पीटा गया और उसके जेवरात लेकर घर से निकाल दिया। साथ ही ससुर ने पुत्री के साथ दुष्कर्म भी किया।