{"_id":"67a9f3b4c084e82d6f0fe870","slug":"married-woman-commits-suicide-police-sends-body-for-postmortem-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : विवाहिता ने की खुदखुशी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : विवाहिता ने की खुदखुशी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने मांगा न्याय
Mon, 10 Feb 2025 06:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:10 PM IST
सार
दनियालपुर स्थित मकान में विवाहिता ने खुदखुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। परिजन मामले में जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुरानापुल दनियालपुर स्थित एक मकान में सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण में मृतिका के परिजनों ने जांच।की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंदौली की खुश्बू कन्नौजिया 25 की शादी 22 मई 2022 में हुई थी।
मृतिका के भाई अतुल कुमार ने बताया कि शादी के एक वर्ष बाद से ही खुश्बू को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी वजह से वह कई बार भागने का भी प्रयास की। उधर सास ज्विता ने बताया कि दोपहर में घर पर कोई नहीं था। वह भी किसी काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
जब वापस आईं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी नहीं खुला तो पड़ोस का एक लड़का फांदकर घर में गया और नीचे के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद बहु को तलाशते हुए गई तो तीसरे तल्ले पर देखा कि सीढ़ी के निकले छड़ से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों के मदद से शव को नीचे उतारा गया। इस प्रकरण में पति अनिल कुमार एवं ससुर भानु प्रताप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतिका को एक डेढ़ वर्ष की पुत्री अन्वी है।