{"_id":"672c6928ca0d7c040e0ce3db","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-varanasi-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने किया सुसाइड: दवा लेने बाजार गया था पति, घर लौटा तो कमरे का दरवाजा खोलते ही निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने किया सुसाइड: दवा लेने बाजार गया था पति, घर लौटा तो कमरे का दरवाजा खोलते ही निकली चीख
Thu, 07 Nov 2024 12:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:45 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना उस समय हुई जब पति घर से बाहर गया था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जोगापुर गांव में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी
राजातालाब थाना क्षेत्र के बढ़ैनी खुर्द गांव की रहने वाली रीता पटेल (22) की शादी जोगापुर गांव के मृत्युंजय पटेल से 2022 में हुई थी। सुबह पति मृत्युंजय पत्नी के लिए दवा लाने बाजार गया था। लौटा तो कमरे में रीता दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटकी हुई थी।
विज्ञापन
पति की चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी
पत्नी का शव लटकते देख मृत्युंजय चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर रीता के मायके से भाई और पिता पहुंच गए। बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पिता दीना ने दामाद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। रीता का एक साल का बेटा रूद्र प्रकाश है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच
उधर, थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।