{"_id":"60f43a497d340779584b7978","slug":"married-woman-commits-suicide-after-being-cut-off-by-train-in-varanasi-case-registered-against-husband-including-four-family-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घरेलू कलह में परेशान विवाहिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घरेलू कलह में परेशान विवाहिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
Sun, 18 Jul 2021 07:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:57 PM IST
सार
चितबड़ागांव (बलिया) के केशव प्रसाद वर्मा के अनुसार उनकी पुत्री प्रतिभा की शादी 27 अप्रैल 2018 को सारनाथ थाना अंतर्गत सलारपुर के विवेकानंद के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने बीते 13 जुलाई को प्रयागराज स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
- फोटो : फाइल
विस्तार
घरेलू कलह में परेशान वाराणसी के सलारपुर निवासी विवाहिता ने प्रयागराज स्टेशन पर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चितबड़ागांव (बलिया) के केशव प्रसाद वर्मा के अनुसार उनकी पुत्री प्रतिभा की शादी 27 अप्रैल 2018 को सारनाथ थाना अंतर्गत सलारपुर के विवेकानंद के साथ हुई थी।
विज्ञापन
दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने बीते 13 जुलाई को प्रयागराज स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार पति विवेकानंद, ससुर चंद्रमा वर्मा, सास और देवर नित्यानंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
भुल्लनपुर स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आसपास के लोगों ने बताया कि मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय अधेड़ कट गया। जीआरपी के अनुसार शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन