फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman burnt to death in Jaunpur matter entangled between murder and suicide love affair also

जौनपुर: विवाहिता की जलकर मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला, प्रेम संबंध की बात भी आई सामने

Fri, 27 Aug 2021 06:13 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 06:13 PM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना है। मृतका की जेठानी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने देवरानी को दौड़ा लिया। वह भागकर अपने कमरे में पहुंची तो मनबढ़ भी कमरे में घुस गए। उसकी पिटाई कर आग के हवाले कर दिया।
 

विज्ञापन
Married woman burnt to death in Jaunpur matter entangled between murder and suicide love affair also
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। परिजन पड़ोसियों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं ग्रामीण प्रेम संबंध में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मामला जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह आठ बजे का है। गांव की 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मनबढ़ पड़ोसियों ने घर में घुसकर विवाहिता को पिटाई के बाद जलाकर मार डाला। जबकि गांव में चर्चा है कि शादी से इनकार करने पर पड़ोसी युवक और उसके परिवार वालों से विवाद के बाद विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


उधर, मृतका की जेठानी की तहरीर पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत छह पर हत्या का केस दर्ज किया। एएसपी ग्रामीण ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतका की जेठानी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने देवरानी को दौड़ा लिया। वह भागकर अपने कमरे में पहुंची तो मनबढ़ भी कमरे में घुस गए। उसकी पिटाई कर आग के हवाले कर दिया। विवाहिता की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दोनों परिवारों के बीच हुआ है विवाद

वहीं गांव में हो रही चर्चाओं के मुताबिक, विवाहिता का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध था। जिसे लेकर कई बार पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका है। शुक्रवार को सुबह विवाहिता अपने प्रेमी के घर गई और शादी की जिद पर अड़ गई। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। परिवार के लोगों ने भी उसे डांट फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed