फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   marriage Fixed by becoming fake SDM bride kept waiting neither groom nor procession came on due date

फर्जी SDM बनकर तय की शादी: दुल्हन करती रही इंतजार...तय तिथि पर ना दूल्हा आया ना बारात, तीन पर केस

Fri, 17 Mar 2023 06:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

वाराणसी के  संकुलधारा में फर्जी एसडीएम बनकर शादी के नाम पर चूना लगाने का मामला सामने आया है। शादी तय होने के बाद गाजीपुर निवासी युवक ने खाते में 4.50 लाख रुपये युवती की मां से जमा करा लिया। तय तिथि पर बरात नहीं आई। 

विज्ञापन
marriage Fixed by becoming fake SDM bride kept waiting neither groom nor  procession came on due date
फर्जी एसडीएम बनकर तय की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को एसडीएम बताने वाले युवक से शादी तय होने के बाद युवती को परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने लाखों खर्च कर शादी की भव्य तैयारी की। सगे संबंधियों में निमंत्रण कार्ड बांटे। शादी की तय तिथि पर रिश्तेदार भी आए। मगर, दुल्हन और उसके परिजन इंतजार करते रहे गए लेकिन ना दूल्हा आया ना ही बारात। इसका कारण पता चलते ही युवती के परिजनों ने अपना सिर पीट लिया।

विज्ञापन


घटना वाराणसी की है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा में फर्जी एसडीएम बनकर शादी के नाम पर चूना लगाने का मामला सामने आया है। शादी तय होने के बाद गाजीपुर निवासी युवक ने खाते में 4.50 लाख रुपये युवती की मां से जमा करा लिया। तय तिथि पर बरात नहीं आई। इसके बाद युवती की मां ने पैसा वापस करने को कहा तो युवक धमकी देने लगा। युवती की मां की तहरीर पर भेलूपुर थाने में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा इलाके में रहने वाली स्नेहधीर नामक महिला ने अपनी बेटी की शादी कुचौरा सिकंदरपुर गाजीपुर के रहने वाले शुभेंदु दूबे नामक युवक से तय की थी। इसमें मनीष तिवारी और आशा दूबे ने शुभेंदु दूबे को झारखंड में एसडीएम पद पर कार्यरत होना बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर 2022 को आनी थी बरात

marriage Fixed by becoming fake SDM bride kept waiting neither groom nor  procession came on due date
इसी लॉन में आनी थी बरात - फोटो : अमर उजाला

बाद में शुभेंदु ने यूको बैंक पांडेयपुर शाखा में अपने ताऊ जितेंद्र दूबे के बचत खाते में साढ़े चार लाख रुपये जमा कराए। शादी की तिथि 14 दिसंबर 2022 तय थी। महिला के मुताबिक इसके लिए लॉन बुकिंग के साथ ही साज, सज्जा, खानपान, नाश्ता की बुकिंग भी हुई। शादी वाले दिन बरात नहीं आई। इस वजह से लाखाें रुपये का नुकसान हुआ। बाद में पता चला कि शुभेंदु कहीं भी एसडीएम नहीं है।
ये भी पढ़ें: जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला, बोली- पति ने दूसरी शादी कर ली

11 मार्च को शुभेंदु को फोनकर जब दिए गए पैसे की मांग की गई तो उसने देने से मना कर दिया। साथ ही किसी तरह की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर के कुचौरा निवासी शुभेंदु, आशा दूबे और मनीष तिवारी पर जालसाजी, जान से मारने की धमकी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed