फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   marpeeet

आशापुर में रावण दहन के दौरान पात्रों के साथ मारपीट

Thu, 10 Oct 2019 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
marpeeet
सारनाथ। आशापुर में मंगलवार को रावण दहन के दौरान मनबढ़ों ने रामलीला के पात्रों की पिटाई की। आरोप है कि जब समिति के लोग व पात्र शिकायत लेकर थाने जा रहे थे तो चौकी इंचार्ज ने लाठीचार्ज करा दिया। इस पर समिति के लोगों ने सारनाथ थाने के बाहर हंगामा किया। इस मामले में 11 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दशहरा के दौरान विवाद की आशंका की जानकारी पूर्व प्रधान तिलमापुर नागेश्वर मिश्रा ने आशापुर चौकी प्रभारी को पहले ही दी थी। बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं थी। रात 11 बजे रावण दहन के बाद कुछ लोग मंच पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें समिति के सदस्यों के साथ पात्र भी घायल हो गए। आरोप है कि रामलीला समिति के लोग जब थाने आ रहे थे तभी आशापुर बाजार में पुलिस ने लाठीचार्ज करवा दिया। इसमें रामलीला के पात्रों भी चोटें आई। इससे नाराज रामलीला समिति के सदस्यों ने चौकी प्रभारी को हटाने को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया। समिति के अध्यक्ष मुरारी पांडेय की तहरीर पर 11 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें एक की गिरफ्तारी की गई है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed