फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markets buzz with activity for Raksha Bandhan; business worth 300 crore in Banaras.

रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार: काशी में 300 करोड़ रुपये का व्यापार, सराफा मार्केट भी चमका; खूब बिकीं साड़ियां

Sat, 29 Aug 2026 01:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 29 Aug 2026 01:26 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर काशी के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। त्योहार के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सराफा बाजार में भी रौनक रही और महिलाओं ने आभूषणों की खरीदारी की। कपड़ा बाजार में साड़ियों की मांग बढ़ी। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Markets buzz with activity for Raksha Bandhan; business worth 300 crore in Banaras.
वाराणसी शहर में एक दुकान पर हो रही खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी, मिठाई, सराफा, साड़ी और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न सेक्टरों में जबरदस्त कारोबार हुआ। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। कारोबारी संगठनों के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर सभी सेक्टरों में तकरीबन 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 250 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों लंका, गोदौलिया, मैदागिन, सिगरा और रथयात्रा समेत विभिन्न बाजारों में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। काशी के लोगों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए पायल, अंगूठी, कान की बाली समेत अन्य गहनों की खूब खरीदारी की। इसके अलावा सोने और चांदी की राखियों की भी खूब बिक्री हुई। वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ के मुताबिक, इस बार सराफा बाजार में गहनों का तकरीबन 70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

विज्ञापन

भाइयों ने बहनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल, आईफोन और अन्य गैजेट्स भी गिफ्ट में दिए। वाराणसी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यूआर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर जिले में कुल 300 गाड़ियां बिकीं। ऑटोमोबाइल और गैजेट्स सेक्टर में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। भाई-बहन के त्योहार पर बनारसी साड़ियों और अन्य कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के मुताबिक, कपड़ों का 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

रक्षाबंधन पर देर रात तक मिठाइयों की खरीदारी होती रही। बहनों ने भाइयों के लिए उनकी पसंदीदा मिठाइयों की खरीदारी की। चीनी की कीमतें बढ़ने से इस बार मिठाइयां 15 प्रतिशत तक महंगी बिकीं। बाजार में कई मिठाई विक्रेताओं ने कॉम्बो पैक भी रखे थे। इनमें मिठाई के साथ ही राखी, रोली और अक्षत भी शामिल थे।

मिठाई विक्रेता शुभम यादव ने बताया कि इस बार तकरीबन 75 करोड़ रुपये का मिठाइयों का कारोबार हुआ है। राजादरवाजा के थोक कारोबारी अमित निगम के मुताबिक, विभिन्न डिजाइन की राखियों का 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

आकर्षक दिखने के लिए महिलाओं ने खर्च किए 15 करोड़
रक्षाबंधन के अवसर पर ब्यूटी सैलून, मेकअप और कॉस्मेटिक सामानों की खूब बिक्री हुई। त्योहार पर आकर्षक दिखने की चाह में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ ब्यूटी सैलूनों और पार्लरों में उमड़ पड़ी, जहां फेशियल, हेयर स्पा, स्किन ट्रीटमेंट और मेहंदी लगवाने के लिए कई दिन पहले से एडवांस बुकिंग चल रही थी।

ब्यूटी सैलूनों ने महिलाओं के लिए 5,000 से 15,000 रुपये तक के पैकेज तैयार कर रखे थे। इसके साथ ही कॉस्मेटिक और मेकअप उत्पादों की बिक्री में भी रिकॉर्ड उछाल आया। वाटरप्रूफ मेकअप, लिपस्टिक, आईलाइनर और स्किनकेयर हैम्पर्स की मांग सबसे अधिक रही। ब्यूटी एकेडमी संचालक आभा साहू ने बताया कि इस सेक्टर में करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर

सेक्टर / श्रेणी अनुमानित कारोबार
मिठाई  75 करोड़
सराफा बाजार (आभूषण)  70 करोड़
कपड़ा एवं बनारसी साड़ी  60 करोड़
राखियां (विभिन्न डिजाइन)  40 करोड़
ऑटोमोबाइल एवं गैजेट्स  10 करोड़
कॉस्मेटिक एवं मेकअप के सामान  15 करोड़
अन्य  30 करोड़
कुल कारोबार  300 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed