फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   markets are decorated for navratri in varanasi

वाराणसी के बाजारों पर चढ़ा नवरात्र का रंग, फलों और पूजन सामग्री से सजी दूकानें

Wed, 29 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
markets are decorated for navratri in varanasi
फलों और पूजन सामग्री से सजी दूकानें - फोटो : अमर उजाला
बनारस के शहर हो या गांव, बाजारों पर नवरात्र का रंग चढ़ गया है। दूकानों पर नारियल, चुनरी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां सज गई हैं। फल और फूल बाजार में भी तेजी आ गया है। शाम को पूजन सामग्री और व्रत के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी के चलते बाजार में जबरदस्त भीड़ दिखी।
विज्ञापन


पूजन सामग्री के रेट में खास उछाल नहीं है लेकिन फलों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक की तेजी आ गई है।
मंडुवाडीह, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा, सिगरा, लंका, अस्सी, गोदौलिया, भेलूपुर, लहरतारा, कैंट, इंग्लिशिया लाइन, लहुराबीर, चेतगंज, चौक, नीची बाग, मैदागिन आदि क्षेत्रों में पूजन सामग्रियों की दूकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन


पूजन सामग्री विक्रेता हिमांशू यादव ने बताया कि पूजन सामग्री के दाम में कोई खास अंतर नहीं आया है। सिगरा, रथयात्रा, लक्सा, कैंट, लहुराबीर सहित विभिन्न क्षेत्रों में फलों के दूकानदारों ने 10 से 20 प्रतिशत तक के उछाल की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा फल मंडी के फल विक्रेता कुलदीप ने बताया कि मंडियों में भी फलों के दाम में तेजी आ गई है। बाजार में फलों की मांग अधिक हो गई है। इसके चलते दाम में तेजी आई है।
 

अन्नपूर्णा मंदिर ने जारी किया हिंदी कैलेंडर

markets are decorated for navratri in varanasi
हिंदी कैलेंडर का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र के द्वितीय शाखा बांसफाटक में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी महाराज ने हिंदी कैलेंडर का लोकार्पण किया।

विक्रम संवत 2074 हेम्लम्बी नाम संवत्सर का हिंदी कैलेंडर जारी किया गया। इसके पहले दीप जलाकर 11 बटुकों ने स्वास्ति वाचन कर नववर्ष का स्वागत किया गया। 

महंत ने कहा कि अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर, पंचांग उपलब्ध है लेकिन जिन्हें पंचांग देखना नहीं आता है, उन्हें हिंदी महीने का नाम और तिथि की जानकारी नहीं हो पाती है। हिंदी तिथि की सरल जानकारी देने का प्रयास मंदिर की ओर से किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed