फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markandeya become the tourist hub Dham

पर्यटन हब बनेगा मार्कंडेय धाम

Thu, 29 Dec 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Markandeya become the tourist hub Dham
कैथी में परियोजना का शिलान्यास करते केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा। साथ में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय।
केंद्र सरकार कैथी में गंगा-गोमती के संगम तट पर स्थित मार्कंडेय महादेव धाम को पर्यटन हब के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए बुधवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यहां 6.68 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके तहत मंदिर और गंगा घाटों का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश विकास के दो पहिए हैं। दोनों पहियों के बिना विकास का रथ आगे नहीं बढ़ सकता। यूपी में जब तक भाजपा की सरकार नहीं होगी, तब तक विकास नहीं होगा।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि यह पर्यटन का इलाका है, यहां अभी बहुत कुछ करना है। इसलिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पर्यटन से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां नौजवानों को रोजगार मिले, केंद्र सरकार की यही मंशा है। इसके लिए कैथी में दो मोटर बोट स्पोर्ट्स भी बनाए जाएंगे। अभी विकास की नींव डाली जा रही है । उन्होंने बताया कि गंगा -गोमती के पावन संगम का भी विकास करने की योजना है ।उन्होंने यहां के लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में विकास की गति तेज होगी। खाली हाथों को रोजगार भी मिलेगा ।
विज्ञापन



इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रामप्रकाश दुबे, जयप्रकाश पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, दिलीप सोनकर, हरिनाथ सोनकर, उपेद्र दुबे, सीता मिश्रा, डब्बू सिंह, जितेंद्र सिंह, भोलानाथ उपाध्याय, घनश्याम सिंह, पंकज त्रिपाठी आैर पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed