{"_id":"6584945cdd1072375604d4b5","slug":"mark-the-hot-spots-of-theft-and-put-two-constables-on-duty-varanasi-news-c-20-vns1013-458948-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चोरी के हॉट स्पॉट चिह्नित कर लगाएं दो-दो सिपाही की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चोरी के हॉट स्पॉट चिह्नित कर लगाएं दो-दो सिपाही की ड्यूटी
विज्ञापन
प्रत्येक थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में चोरी से संबंधित 20-20 हॉट स्पॉट चिह्नित करें। उन चिह्नित स्थान पर रोजाना दो-दो सिपाही की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाएं। यह निर्देश बृहस्पतिवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने वर्चुअल मीटिंग में कमिश्नरेट के सभी थानेदारों को दिया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में प्रभावी तरीके से चेकिंग सुनिश्वित कराएं। रात्रिकालीन गश्त को लेकर किसी भी स्थिति में खुद भी फील्ड में भ्रमण कर बीट आरक्षियों और दरोगाओं की मुस्तैदी चेक करें। चोरी की घटनाओं पर हर हाल में अंकुश लगना चाहिए। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश न लगा पाने वाले थानेदार विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।