{"_id":"65ed8692bcdb40a3ab07f8bc","slug":"many-thousand-consumers-cause-of-trouble-electricity-department-in-varanasi-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब बने 20 हजार उपभोक्ता, 15 फीसदी ने तो जमा ही नहीं किया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब बने 20 हजार उपभोक्ता, 15 फीसदी ने तो जमा ही नहीं किया बिल
Sun, 10 Mar 2024 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:48 PM IST
सार
Varanasi News: प्रदेश में करीब 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें लाखों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। कनेक्शन लेकर कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के मामले में पूर्वांचल डिस्कॉम भी काफी आगे है। यहां लगभग 16 लाख उपभोक्ता हैं। वाराणसी जोन के जिलों जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी में लगभग 20 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता बिजली निगम के लिए चुनौती बन गए हैं। पूर्वांचल डिस्कॉम के वाराणसी जोन में लगभग 15 फीसदी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इनमें 90 फीसदी से अधिक घरेलू कनेक्शनधारक हैं। जबकि 10 फीसदी कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें लाखों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। कनेक्शन लेकर कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के मामले में पूर्वांचल डिस्कॉम भी काफी आगे है। यहां लगभग 16 लाख उपभोक्ता हैं। वाराणसी जोन के जिलों जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी में लगभग 20 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
इनमें 15 फीसदी यानी तीन लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। वाराणसी जिले में भी ऐसे उपभोक्ताओं की तादाद 20 हजार से अधिक है। इनमें ज्यादा उपभोक्ता ग्रामीण इलाकों के हैं। इन उपभोक्ताओं से वसूली के लिए निगम के अफसरों को निर्देशित किया गया है। इसके बाद अभियंताओं ने ऐसे उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बीपीएल उपभोक्ताओं को समझा नहीं पाए अभियंता
कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिजली बिल न जमा करने वालों में ज्यादातर बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ता हैं। 2017 में आई सौभाग्य योजना में ज्यादातर बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त कनेक्शन दिए गए। इस दौरान अभियंता उन्हें ठीक से समझा नहीं पाए। तमाम उपभोक्ताओं को यह कहकर कनेक्शन दे दिया गया कि उन्हें बिल नहीं देना पड़ेगा। गौरतलब है कि सौभाग्य योजना में सस्ती दर पर बिजली देने का प्रावधान है मुफ्त नहीं।
बोले अधिकारी
वाराणसी के मुख्य अभियंता अरविंद सिंहल ने कहा कि कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। मुफ्त बिजली योजना के तहत एक अप्रैल 2023 के बाद के बकायेदारों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा, लेकिन उससे पहले का बकाया जमा करना होगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।