{"_id":"65eb17a4144541a71002901f","slug":"many-quintals-ganja-recovered-the-cabin-a-truck-varanasi-national-highway-one-arrested-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर ट्रक के केबिन से 2.44 क्विंटल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर ट्रक के केबिन से 2.44 क्विंटल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Fri, 08 Mar 2024 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:46 PM IST
सार
Varanasi News: ट्रक के केबिन में 2 क्विंटल 44 किलोग्राम 880 ग्राम गांजा छुपाया गया था। बरामद हुआ गांजा ओडिशा से कानपुर ले जाया जा रहा था। गांजा की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने अपनी टीम के साथ खजुरी में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन से एक ट्रक से गांजा की बड़ी खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए तस्कर की पहचान उन्नाव जिले के अचलगंज थाना के मवइया माफी गांव निवासी पंकज शुक्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि ट्रक के केबिन में 2 क्विंटल 44 किलोग्राम 880 ग्राम गांजा छुपाया गया था। बरामद हुआ गांजा ओडिशा से कानपुर ले जाया जा रहा था। गांजा की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये है। ट्रक और गांजा को सीज कर दिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी गोमती जोन ने बताया कि गांजा की बड़ी खेप बरामद करने वाले मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।