{"_id":"5805322f4f1c1b716b703265","slug":"many-plans-will-gift-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्तूबर को काशी आगमन के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को एक साथ कई योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हालांकि अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक अमला जुटा है। जिन प्रमुख योजनाओं की सौगात पीएम देंगे, उनमें सीएनजी और पीएनजी पाइप लाइन परियोजना, वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट का विद्युतीकरण और दोहरीकरण, गोरखपुर में लोको इलेक्ट्रिक शेड का शिलान्यास आदि शामिल हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत नए गांव के नाम का एलान भी पीएम कर सकते हैं।
आरंभिक प्रोटोकाल मिलने के बाद प्रशासन के साथ ही भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे गुलाब बाग स्थित कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि डीरेका में कार्यक्रम के बाद पीएम कुछ देर के लिए रवींद्रपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय जा सकते हैं। शहर के गण्यमान्य लोगों से मुलाकात के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक का भी कार्यक्रम निर्धारित हो सकता है।
राजातालाब के अलावा वाराणसी शहर के रेलवे स्टेशनों के विकास से जुड़ी योजनाओं, डाक विभाग और बिजली से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण पीएम कर सकते हैं। हालांकि अभी पार्टी के साथ ही जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी होने वाले मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार है। सोमवार को दिन भर प्रशासनिक अमला डीरेका मैदान पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।