{"_id":"66506ed3f3cf4af2cb011595","slug":"many-lakh-devotees-came-kashi-vishwanath-dham-on-march-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath: मार्च में आए 95 लाख श्रद्धालु, अप्रैल-मई में आधी हुई संख्या, जानें- विश्वनाथ धाम की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath: मार्च में आए 95 लाख श्रद्धालु, अप्रैल-मई में आधी हुई संख्या, जानें- विश्वनाथ धाम की कमाई
Fri, 24 May 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 04:13 PM IST
सार
Varanasi News: मार्च में औसतन श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख से अधिक रही जबकि अप्रैल महीने में औसतन संख्या दो से ढाई लाख रही। 18 मई को 2 लाख 07 हजार 247, 19 मई को 2 लाख 79 हजार 468 और 20 मई को 3 लाख 02 हजार 173 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर महीने नया रिकॉर्ड बना रही है। तीन महीने में श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ 81 लाख 50 हजार 686 पहुंच गई। मार्च में श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रही जबकि गर्मी के कारण अप्रैल व मई में संख्या लगभग आधी हो गई है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च के महीने में 95 लाख, 63 हजार 432 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। अप्रैल महीने में श्रद्धालुओं की संख्या 49 लाख 88 हजार 40 और इस महीने 20 मई तक 35 लाख 99 हजार 214 श्रद्धालु बाबा के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
हेड काउंटर कैमरे के जरिये श्रद्धालुओं की गणना की जा रही है। पिछले साल मार्च में 34 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने दर्शन किया था जबकि मार्च 2024 में यह आंकड़ा तीन गुना बढ़ गया। - विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी
विज्ञापन
दर्शनार्थियों की संख्या
मार्च - 9563432
अप्रैल - 4988040
मई - 3599214
विगत दिवस धाम में आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या
18 मई - 207247
19 मई - 279468
20 मई - 302173