फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many Colleges not uploading data in Varanasi got reprimanded

Varanasi News: डेटा अपलोड न करने वाले कॉलेजों को मिली फटकार, प्राचार्यों को शिथिलता न बरतने की दिलाई गई शपथ

Fri, 26 Apr 2024 09:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 09:38 AM IST
सार

Varanasi News: इस दौरान प्राचार्यों को भविष्य में शिथिलता न करने का शपथ दिलाया गया। यदि इस तरह की लापरवाही की जाएगी तो विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Many Colleges not uploading data in Varanasi got reprimanded
प्राचार्यों को विश्वविद्यालय में बुलाया गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएचईएस) पोर्टल पर सत्र 2022-23 का डेटा समय से अपलोड न करने वाले कॉलेजों के प्राचार्यों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने फटकार लगाई है। योग साधना केंद्र में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्यों को लापरवाही न बरतने और इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


पोर्टल पर 171 कॉलेजों ने समय से जानकारी नहीं दी थी। ऐसे प्राचार्यों को विश्वविद्यालय में बुलाया गया था। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पोर्टल पर शिक्षक, छात्र नामांकन, कार्यक्रम, परीक्षा परिणाम, शिक्षा वित्त, आधारभूत संरचना सहित अन्य डेटा एक जगह होना जरूरी है। 
विज्ञापन


इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो सुधाकर मिश्र,एआईएचईएस के समन्वयक डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ,उप कुलसचिव केशलाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed