फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj Tiwari said truth of Gyanvapi will be revealed soon we have full faith in court

Varanasi: मनोज तिवारी बोले- ज्ञानवापी का सच जल्द होगा उजागर, हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा

Sun, 30 Jul 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी का सच सामने आना जरूरी है। इसके लिए कई लोग सामने से लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं बहुत लोग घर-घर बैठकर प्रार्थना कर रहे हैं। वो इस लड़ाई में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manoj Tiwari said  truth of Gyanvapi will be revealed soon we have full faith in court
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी का सच सामने आना जरूरी है। इसके लिए कई लोग सामने से लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं बहुत लोग घर-घर बैठकर प्रार्थना कर रहे हैं। वो इस लड़ाई में मदद कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि नंदी जिस ओर बैठे हैं तो शिव मंदिर कहां है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आगे कहा कि यह बात वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो गया है कि नंदी का मुंह जिस ओर होता है, उधर ही शिव मंदिर होता है। ज्ञानवापी मामले में भी यही है। अभी ज्ञानवापी में कोर्ट ने सर्वे का निर्णय लिया। इसके पहले भी दो बार सर्वे हुआ। जिसमें ये पाया गया कि शिवभक्तों का जो विश्वास है वो सत्य है। इस मसले का समाधान लोग लड़ाई-झगड़े से नहीं बल्कि कानून के रास्ते चाहते हैं।

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

हम जानते हैं कि ज्ञानवापी शिवमंदिर ही है। लेकिन हम उसको नफरत और झगड़े से नहीं बल्कि उसे कानून के रास्ते लेना चाहते हैं। ज्ञानवापी का सच उजागर होगा। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। वहीं एक सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक करंट लगने के कारण स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जमाना था कि वो मंत्री थे। आज का वक्त है उनकी पार्टी एक बकरी तक उनकी बात नहीं सुनती है। मनोज तिवारी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। वो स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग से दूरी बनाएं तो 10-15 साल बाद सत्ता में वापसी हो सकती है। अखिलेश यादव जिस समाज को अपना वोट बैंक मानते हैं वो समाज अब उनके साथ नहीं रहा। वो समाज अब सजग हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed