{"_id":"58a0adf34f1c1b4f54d8440a","slug":"manoj-sinha-target-samajwadi-party-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वे कहते हैं ‘काम बोलता है’ पर दिखता तो नहीं : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वे कहते हैं ‘काम बोलता है’ पर दिखता तो नहीं : मनोज सिन्हा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है। पर असलियत ये है कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने सामने घाट पुल की आधारशिला रखी थी और कई साल बीतने के बाद भी अखिलेश एक पुल का निर्माण तक नहीं करा पाए।
सिन्हा रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी पश्चिम में वोटिंग हुई है।
वहां 73 में से 40 सीटें पार्टी को मिल रही हैं। कहा कि संसदीय चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तरी में 1,18,828 वोट मिले थे।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है। इसमें कैसे पास होना यह आप तय करें।