{"_id":"5a85b65c4f1c1ba2268ba7a4","slug":"manoj-sinha-says-that-person-identity-known-from-netwrok-nt-from-house-or-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमी की हैसियत मकान व पैसे से नहीं, नेटवर्क से आंकी जा रहीः मनोज सिन्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमी की हैसियत मकान व पैसे से नहीं, नेटवर्क से आंकी जा रहीः मनोज सिन्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बोले रेल राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में किसी आदमी की हैसियत उसके मकान और पैसे से नहीं बल्कि उसके नेटवर्क से आंकी जा रही है। उसका मानक उसके ऑनलाइन और ऑफलाइन से है। यह कहना है रेल राज्य व संचार मंत्री मनोज सिन्हा का। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है युवाओं को उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
केंद्र सरकार नेट योजना के माध्यम से गांवों में हाई स्पीड नेटवर्क पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। वो गुरुवार को गाजीपुर जिले पीरनगर स्थित भारत संचार निगम कार्यालय परिसर में उपभोक्ता सेवा केंद्र के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। मंत्री ने घोषणा कि किया कि 15 मार्च तक गाजीपुर का हर गांव हाई स्पीड नेटवर्क सुविधा से जुड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 46 दूरभाष केंद्र हैं। इसमें कुल लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को बेसिक एवं हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में टूजी के 186, थ्रीजी के 146 बीटीएस के माध्यम से लगभग ढाई लाख मोबाइल उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
बीएसएनएन डिजिटल लर्निंग केंद्र को एक्स्ट्रार्माक्स लर्निंग साल्यूशन के साथ जोड़ कर विद्यार्थियों के लिए बहुत सी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम शामिल किए गए है। मंत्री ने कहा कि जिले में पढ़ने वाले बच्चे अर्थ के अभाव में न पढ़ सके, यह नहीं होगा।