फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mankind is not exploiting nature but is exploiting

मानव जाति प्रकृति का दोहन नहीं बल्कि कर रही है शोषण

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mankind is not exploiting nature but is exploiting
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि मानव जाति प्रकृति का दोहन नहीं बल्कि शोषण कर रही है। आज हम सूचना एवं संचार के क्षेत्र में तरक्की कर चुके हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इसके बावजूद हम प्रकृति के साथ संतुलन बना पाने में कामयाब हैं। युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने की जरूरत है। वह शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय एवं यूूजीसी की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के भारत के प्रयास की सफलता इस बात से आंकी जा सकती है कि आज दुनिया के 91 से अधिक देश इसका हिस्सा हैं। बीएचयू के कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि 20वीं शताब्दी गवाह है कि किस प्रकार धन की वृद्धि और संचय को समाज में ज्यादा प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप कई सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हुईं। जेएनयू के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने परिसरों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने दिया। बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भवनों में लगे सौर संयंत्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय 6.5 मेगावॉट सौर ऊर्जा अर्जित कर रहा है एवं इसी क्रम में 50 मेगावॉट अतिरिक्त सौर ऊर्जा अर्जित करने का प्रस्ताव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed