फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish Murder Case Bulldozers to Demolish Houses of Five Accused Suspects Arrested in Encounter Sent to Jail

मनीष हत्याकांड: पांच आरोपियों के मकान पर चलेगा बुलडोजर, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
सार

Varanasi Crime News: मनीष हत्याकांड में पांच आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलेगा। इसके लिए तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में आरोपियों के बने मकानों की गोपनीय जांच की गई। 

विज्ञापन
Manish Murder Case Bulldozers to Demolish Houses of Five Accused Suspects Arrested in Encounter Sent to Jail
मनीष सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनीष हत्याकांड में पांच आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई में जुट गया है। सीमांकन के दौरान चार आरोपियों के पक्के मकान नवीन परती में तो एक ने घूर गड्ढे में बनाया है। तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में घमहापुर में आरोपियों के बने मकानों की गोपनीय जांच की गई। 

विज्ञापन


मनीष, आशीष, दीपक व हरिश्चंद्र राजभर का घर नवीन परती में बना मिला। अजय राजभर ने घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। जांच में पुष्टि के बाद बेदखली की प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया अपनाने के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाएगी। उधर, मनीष की पत्नी अंकिता व परिजन पुलिस के मुठभेड़ से संतुष्ट नहीं है। अंकिता ने प्रशासन को वादा याद दिलाया कि क्षेत्रीय विधायक व पुलिस प्रशासन ने कड़ी सजा के साथ काउंटर करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार के इनामी आरोपियों को शरण देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मनीष हत्याकांड में 50 हजार के इनामी आरोपियों को शरण देने वाले चार अन्य को फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों में दानगंज कपिसा निवासी शिवचंद प्रसाद, घमहापुर निवासी मुकुंद लाल राजभर, करखियांव फूलपुर निवासी किशन और पुरा रघुनाथपुर बाबतपुर निवासी गणेश कुमार राजभर हैं। अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 50-50 हजार के इनामी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और फूलपुर पुलिस दबिश दे रही है। 

मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपी भेजे गए जेल
मनीष हत्याकांड में 50-50 हजार इनामी मनीष और आशीष राजभर को मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फूलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच दबिश दे रही है। वहीं, परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अब तक 11 आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed