फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manimala of Kashi Vishwanath Dham will have a grand form CM Yogi took information during inspection

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम की मणिमाला का भव्य होगा स्वरूप, सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान ली जानकारी

Wed, 06 Oct 2021 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 11:25 PM IST
सार

मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद सीएम मंदिर चौक होते हुए मुमुक्षु भवन और स्प्रिचुअल बुक स्टोर के भवनों का निरीक्षण करने पहुंचे। मंदिर चौक परिसर में लग रहे ग्रेनाइट पत्थरों और उनकी सीढ़ियों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
Manimala of Kashi Vishwanath Dham will have a grand form CM Yogi took information during inspection
वाराणसी में बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुराधिपति के धाम श्री काशी विश्वनाथ में बनने वाली मणिमाला भी भव्यतम होगी। बाबा के दर्शन के साथ ही श्रद्धालु मणिमाला की परिक्रमा का लाभ उठा सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मणिमाला पथ के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। धाम के विकास कार्य और भव्यतम स्वरूप के बारे में मंडलायुक्त ने सीएम को विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


बुधवार की रात 9:15 बजे सीएम ज्ञानवापी के पास बने भव्य प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में जाकर बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और जन कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मंदिर परिसर में लग रहे मकराना मार्बल के काम को देखकर सीएम ने कहा कि इसकी चमक से बाबा का दरबार और भव्य नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद सीएम मंदिर चौक होते हुए मुमुक्षु भवन और स्प्रिचुअल बुक स्टोर के भवनों का निरीक्षण करने पहुंचे। मंदिर चौक परिसर में लग रहे ग्रेनाइट पत्थरों और उनकी सीढ़ियों का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू हो गया है। इसके बाद सीएम ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर कराये गए पर्यटन विकास कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed