फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mangla arti of kashi vishwnath mandir rises in vidhan parishad

विधान परिषद में उठा काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती का मुद्दा

Fri, 14 Jul 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,लखनऊ/वाराणसी।
ब्यूरो,अमर उजाला,लखनऊ/वाराणसी। Updated Fri, 14 Jul 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
mangla arti of kashi vishwnath mandir rises in vidhan parishad
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
सपा के शतरुद्र प्रकाश ने गुरुवार को विधान परिषद में काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान बड़े अफसरों व उनके परिवारों के भरे रहने का मामला उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2016 को सावन के पहले सोमवार पर जिला व पुलिस प्रशासन के लोग अपने परिवार के साथ दर्शन कर रहे थे। उस दिन टिकट के बावजूद सामान्य दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था।
विज्ञापन


जवाब में धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह घटना सपा सरकार के समय की है। उन्हें अपनी सरकार में सही जवाब आने का यकीन नहीं था, इसलिए उन्होंने अब यह प्रश्न लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धर्मार्थ कार्य मंत्री ने कहा कि 25 जुलाई 2016 को किसी भी सामान्य दर्शनार्थी को मंदिर में प्रवेश से वंचित नहीं किया गया था। इस पर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि यह प्रश्न उन्होंने तभी लगाया था लेकिन यह टलते-टलते अब लगा है।

मंत्री का जवाब सदन को गुमराह करने वाला है। इसी बीच सभापति ने प्रश्नकाल समाप्त होने की घोषणा कर दी। इस पर शतरुद्र प्रकाश ने सदन को गुमराह करने के लिए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश कर दिया।


बाद में सभापति ने मंत्री से इस मामले को अपने स्तर से दिखवाने को कहा।शतरुद्र ने बताया कि सभापति ने मंत्री से इस मामले की जांच कराने के लिए कहा है। जांच नहीं हुई तो वह सरकार को सदन की अवमानना का नोटिस देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed