फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manger and two arrest in insurence claim

Varanasi News: किड्स केयर नर्सिंग होम के नाम पर फर्जी बीमा क्लेम, मैनेजर समेत दो पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
manger and two arrest in insurence claim
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड-कबीर नगर में किड्स केयर नर्सिंग होम के नाम पर इंश्योरेंस कंपनी से फर्जी क्लेम लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक डॉ. राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के पूर्व मैनेजर शम्स तबरेज और इमरान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अस्पताल संचालक को ईमेल भेजकर क्लेम के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट मांगी। कंपनी के अनुसार, 10 से 16 सितंबर 2025 के बीच 26 वर्षीय इमरान अंसारी का डेंगू का इलाज किड्स केयर नर्सिंग होम में होने का दावा करते हुए बीमा क्लेम पेश किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने रिकॉर्ड की जांच की तो उक्त अवधि में इमरान अंसारी नाम का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इसके बाद 31 अक्तूबर 2025 को अस्पताल की ओर से इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को लिखित जानकारी देकर क्लेम को फर्जी बताया गया। शिकायत के मुताबिक, अस्पताल के मैनेजर शम्स तबरेज ने इमरान अंसारी के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। आरोप है कि अस्पताल के फर्जी दस्तावेज और पैड तैयार कर उनका इस्तेमाल इंश्योरेंस कंपनी से अनुचित लाभ लेने के लिए किया गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल संचालक ने शम्स तबरेज को नौकरी से निकाल दिया।थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन


कचौड़ी खाने रुके भाइयों से मारपीट, 10 पर प्राथमिकी
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी के गोलू की दुकान के पास कचौड़ी खाने रुके दो भाइयों से 8 से 10 अज्ञात युवकों ने मारपीट की। सारनाथ के खालिसपुर निवासी शुभम पाठक ने तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम वह भाई सत्यम के साथ दुकान पर रुका था। कचौड़ी का ऑर्डर देने के बाद भुगतान करते समय पीछे से आए एक युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ ही देर में 8-10 युवक जुट गए और दोनों भाइयों को घेरकर पीटने लगे। मारपीट में सत्यम को गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article