{"_id":"606cbb448ebc3ed5153517ea","slug":"manduwadih-muzaffarpur-special-train-will-run-from-april-12-city-news-vns583734178","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अप्रैल से चलेगी मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अप्रैल से चलेगी मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
वाराणसी। देवरिया और गोरखपुर के रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे बोर्ड 12 अप्रैल से 05162/05161 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार 05162 ट्रेन 12 अप्रैल सुबह 7.25 बजे मंडुवाडीह से खुलेगी और कैंट, मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, बेतिया, बापूधाम मोतीहारी होते हुए मुजफ्फरपुर शाम 6.09 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05161 मुजफ्फरपुर से शाम 7.35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.45 बजे कैंट और 6 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। ब्यूरो
13 से चलेगी गोरखपुर-एलटीटी वीकली स्पेशल ट्रेन
वाराणसी। 01053/01054 लोेकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। प्रत्येक मंगलवार को यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4.40 बजे खुलेगी और दूसरे दिन बुधवार रात वाराणसी कैंट से 9.25 बजे होकर तीसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में बृहस्पतिवार को गोरखपुर से शाम 4 बजे खुलेगी और रात 9.20 बजे कैंट स्टेशन से होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाएगी। ब्यूरो
हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 से
वाराणसी। 02353/02354 हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 02353 ट्रेन शुक्रवार को हावड़ा से सुबह 8.15 बजे खुलेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से शाम 6 बजे, वाराणसी कैंट से शाम 7.10 बजे होकर प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, दूसरे दिन लखनऊ, बरेली, इज्जतनगर होते हुए लालकुआं सुबह 6.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शनिवार को 02354 ट्रेन लालकुआं से शाम 7.25 बजे खुलेगी और वाराणसी कैंट से सुबह 7.20 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से 8.35 बजे होकर गया, धनबाद होते हुए शाम 6.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ब्यूरो