{"_id":"68ac1b1c5ee39dd80e0621f2","slug":"manduadih-to-collectory-farm-road-will-be-26-meters-wide-with-56-crores-in-varanasi-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रही काशी: 56 करोड़ से 26 मीटर चौड़ी होगी मंडुवाडीह से कलेक्ट्री फार्म सड़क, पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रही काशी: 56 करोड़ से 26 मीटर चौड़ी होगी मंडुवाडीह से कलेक्ट्री फार्म सड़क, पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव
Mon, 25 Aug 2025 01:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:43 PM IST
सार
वाराणसी मंडुवाडीह चौराहा से कलेक्ट्री फार्म चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा। चौड़ीकरण के जद में आने वाले मकानों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी मंडुवाडीह चौराहा से कलेक्ट्री फार्म चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का काम 56 करोड़ से पूरा कराया जाएगा। 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 26 मीटर होगी। पीडब्ल्यूडी ने 56.51 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों की गिनती जारी है लेकिन करीब 20 करोड़ का बजट मुआवजे के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
सड़क की चौड़ाई करीब 26 मीटर होगी और बिजली शिफ्टिंग के काम में 26.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह जमीन व मकान मुआवजा में 20 करोड़ और सिविल काम में 10 करोड़ का खर्च आएगा। कुल लागत 56.51 करोड़ रुपये के आसपास आएगी। पीडब्ल्यूडी दोनों तरफ से 10-10 फीट जमीन का अधिग्रहण कर निर्माण करेगा। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: सुभासपा विधायक बेदीराम से उलझने पर हटाए गए सीएचसी के अधीक्षक, इस्तीफे की दी थी धमकी
विज्ञापन
लहरतारा से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर, लंका चौराहा, नरिया तिराहा, रविंद्रपुरी कॉलोनी होते हुए भेलूपुर चौराहे तक 26 मीटर चौड़ी सड़क बन रही है। कलेक्ट्री फार्म से रिंग रोड तक 8.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम जारी है।