फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manduadih police station varanasi Strange case single child but two upbringing claimant now child welfare committee will decide

अजीब मामला: बच्चा एक और पालन पोषण के दावेदार दो, थाने पर हुई घंटों पंचायत, अब बाल कल्याण समिति करेगी फैसला

Mon, 25 Oct 2021 10:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Oct 2021 10:37 AM IST
सार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाने में एक मासूम बच्चे के पालन-पोषण के दावेदारी का मामला सामने आया। बच्चे के पिता और बच्चे का पालन पोषण करने वाली महिला ने अपना-अपना हक मासूम पर जताया है।

विज्ञापन
manduadih police station varanasi Strange case single child but two upbringing claimant now child welfare committee will decide
मंडुवाडीह थाने में सामने आया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाने में रविवार को अजीब मामला सामने आया। एक मासूम पर दो लोगों ने अपना हक जताया। इसको लेकर थाने घंटों पंचायत हुई। बात नहीं बनी तो पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति शिवपुर भेज दिया। अब सोमवार को समिति के जरिए बच्चे को लेकर फैसला होगा। बच्चे के पिता और बच्चे का पालन पोषण करने वाली महिला ने अपना-अपना हक मासूम पर जताया है।

विज्ञापन


दरअसल, लहरतारा महेशपुर निवासी राहुल की पत्नी ने तीन साल पूर्व एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पत्नी की कैंसर से मौत हो गई। बच्चे के पालन पोषण की समस्या को देखते राहुल ने महेशपुर निवासी मित्र रिंकू के बड़े भाई को दे दिया। कुछ दिन बाद रिंकू की भाभी ने बच्चे को लेकर मुंबई चली गई।
विज्ञापन


इस बीच राहुल ने एक या दो बार बच्चे की मांग रिंकू से की थी। वहीं रिंकू और उसके भाई में थोड़ी अनबन हुई तो रिंकू बच्चे को लेकर बनारस चला आया और राहुल को सौंप दिया। इसके बाद रविवार को बनारस पहुंचे पालक माता-पिता ने बच्चे को पाने की गुहार मंडुवाडीह पुलिस से लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 

मूल पिता और पालने वाले माता-पिता की बात को सुनते हुए मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने मासूम बेटे को बाल कल्याण समिति को सौंपा। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार को समिति के समक्ष दोनों को बुलाया गया है, वहीं तय होगा। मासूम बेटे के असली पिता ने तीन साल में एक या दो बार संपर्क किया, वहीं बेटा उसे पहचानता तक नहीं है। पालने वाले माता-पिता के साथ ही बेटा सहज महसूस कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed