फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras golden idol Goddess Annapurna available viewing five days last year 6 lakh rupees distributed

धनतेरस: इस बार भी 5 दिन स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन, पिछली बार 6.50 लाख रुपये बांटे गए थे; खुलेगा खजाना

Thu, 29 Oct 2026 06:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 29 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

वाराणसी में इस बार भी मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पांच दिनों तक होंगे। इस दौरान मां के खजाने से श्रद्धालुओं में 10 लाख सिक्के बांटे जाएंगे। पिछले वर्ष श्रद्धालुओं को 6.50 लाख रुपये वितरित किए गए थे। मंदिर में दर्शन और खजाना वितरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Dhanteras golden idol Goddess Annapurna available viewing five days last year 6 lakh rupees distributed
मां अन्नपूर्णा का पूजन करते मंदिर के महंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर काशीपुराधीश्वरी मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन छह नवंबर से पांच दिनों तक होंगे। इस बार भी भक्तों को पांच दिनों तक माता के स्वर्णमयी विग्रह के दर्शन होंगे। छह नवंबर को भक्तों के लिए कपाट खुल जाएंगे और 10 नवंबर को शयन आरती के बाद अगले साल तक के लिए बंद हो जाएंगे। पांच दिनों तक मां के खजाने से 10 लाख सिक्के और 10 बोरी से अधिक धान का लावा बंटेगा। मां के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी विग्रह के दर्शन के लिए भक्तों का एक वर्ष का इंतजार सप्ताहभर बाद खत्म हो जाएगा। मां की अलौकिक, दमकती छवि के दर्शन होंगे। मां के दाएं भू माता और श्रीकाशी विश्वनाथ और बाएं लक्ष्मी माता विराजमान रहेंगी। मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने बताया कि छह से 10 नवंबर तक माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन श्रद्धालुओं को होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू

छह को धनरतेरस से लेकर अन्नकूट तक माता का दरबार खुला रहेगा। इस दौरान भक्तों में धनतेरस पर ही प्रसाद स्वरूप सिक्के और लावा का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल साढ़े छह लाख सिक्के बांटे गए थे। इस बार 10 लाख सिक्के बैंक से मंगाए जाएंगे। लावा के साथ भक्तों में बांटा जाएगा। 

मान्यता है कि प्रसाद में मिले सिक्के और लावा को तिजोरी व भंडार में रखने से कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। बताया कि धनतेरस पर दर्शन के दौरान होने वाली भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा वालेंटियर भी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में साफ-सफाई से लेकर रंग-रोगन का कार्य हो रहा है।  

विज्ञापन

108 तरह के व्यंजनों का भोग लगेगा
मां अन्नपूर्णा के अन्नकूट शृंगार के लिए प्रसाद बनना शुरू हो गया है। शंकरपुरी ने बताया कि मां को 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा। इसमें मिठाई से लेकर नमकीन तक होगा। डेढ़ क्विंटल प्रसाद बनाया जा रहा है। माता का शृंगार नौ नवंबर को होगा।

विज्ञापन

दो राज्यों के कारीगर 17 दिन में करेंगे प्रसाद तैयार
मां अन्नपूर्णा के अन्नकूट शृंगार के लिए प्रसाद बनने लगा है। पूर्वांचल के अलावा झारखंड के कारीगर भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। शंकरपुरी ने बताया कि प्रसाद बनाने के लिए बाहर से 100 से अधिक कारीगर बुलाए जाते हैं। वह 17 दिन में बनाकर तैयार कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed