फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduadih Lahartara Traffic jammed for four hours due to one lane closed to remove encroachment

जाम में बिलबिलाए काशीवासी: अतिक्रमण हटाने के लिए एक लेन बंद किया, मंडुवाडीह- लहरतारा मार्ग चार घंटे रहा जाम

Wed, 14 Aug 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

मंडुवाडीह चौराहे पर अतिक्रमण ढहाए जाने के दौरान एक लेन बंद होने से चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे वाहन सवार लोग काफी परेशान रहे। 

विज्ञापन
Manduadih Lahartara Traffic jammed for four hours due to one lane closed to remove encroachment
महमूरगंज मंडुवाडीह मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : उज्जवल गुप्ता

विस्तार

मंडुवाडीह चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर अतिक्रमण ढहाए जाने से मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग लगभग चार घंटे तक जाम की चपेट में रहा। ककरमत्ता फ्लाईओवर से भिखारीपुर तिराहे तक की एक लेन जाम होने से राहगीरों को परेशानी हुई। बनारस स्टेशन जाने वालों को ज्यादा असुविधा हुई। महमूरगंज फ्लाईओवर पर भी जाम लगा रहा।

विज्ञापन


लगभग ढाई बजे यातायात पुलिस ने बनारस स्टेशन से मंडुवाडीह चौराहा आने वाले मार्ग के एक लेन को बंद करा दिया। जेसीबी से दुकानें ढहाई गई। बारिश के दौरान जाम बढ़ता गया। भिखारीपुर तिराहे से ककरमत्ता फ्लाईओवर और मंडुवाडीह आने वाला रास्ता चोक रहा।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के पास चारों तरफ जाम से लोग कराह उठे। जाम बढ़ता देख पुलिस ने फ्लाईओवर पर वाहनों को जाने पर रोक लगा दी। फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, जिससे और जाम बढ़ता गया। बरेका के सामने डेढ़ घंटे तक लोग शाम के समय फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी सूचना और डायवर्जन के टूटा अतिक्रमण

जाम में फंसे राहगीरों ने यातायात पुलिस के प्रति काफी आक्रोश जताया। ककरमत्ता के विद्युत चक्रवर्ती ने कहा कि डायवर्जन की सूचना पहले दे दी गई होती तो लोग सतर्क होकर घर से निकलते। एक तो बारिश और ऊपर से जाम ने लोगों का जरूरी काम छुड़वा दिया। बरेका से बनारस स्टेशन पहुंचने में एक घंटे तक लग गए। सुंदरपुर के सूरज सिंह ने बताया कि जाम ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed