{"_id":"68bc65bdb849a82b1c08f29a","slug":"mandi-parishad-director-indra-vikram-singh-conducted-a-surprise-inspection-of-pahariya-mandi-varanasi-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सफाई न होने पर मंडी परिषद के निदेशक ने जताई नाराजगी, व्यापारियों की सुनीं समस्याएं; डीएम से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सफाई न होने पर मंडी परिषद के निदेशक ने जताई नाराजगी, व्यापारियों की सुनीं समस्याएं; डीएम से की बात
Sat, 06 Sep 2025 10:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:18 PM IST
सार
Varanasi News: निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने पहड़िया मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आग से जली टिनशेड की दुकानों को दोबारा बनवाने को कहा।
विज्ञापन
पहड़िया मंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कृषि शिक्षा, विपणन और विदेश व्यापार के सचिव एवं मंडी परिषद निदेशक इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को पहड़िया मंडी का औचक निरीक्षण किया। मंडी की सफाई व्यवस्था, टूटी नालियों और बहते सीवर पर नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक करने को कहा। आग से जली टिनशेड की दुकानों को दोबारा बनवाने को कहा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से भी बात की और मंडी की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। मंडी के व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इंद्र विक्रम सिंह शुक्रवार को चंदौली में बन रही अत्याधुनिक मछली मंडी का निरीक्षण किया था। शनिवार सुबह एक घंटे तक सफाई पर जोर दिया। मंडी सचिव विपुल कुमार को नगर निगम से मिलकर और सफाई कर्मचारी सफाई करवाने को कहा।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की तरफ टूटी बाउंड्री को बनवाने के निर्देश दिए। मंडी के बेतरतीब निर्माण पर भी नाखुश दिखे। मातहतों को मंडी का लेआउट बनाकर भेजने को कहा। दुकानों की नीलामी कराने पर जोर दिया। मंडी के व्यापारी संगठन के महामंत्री भोलानाथ सोनकर ने इंद्र विक्रम सिंह से मंडी की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
साथ ही कोल्ड स्टोरेज बनाने, जर्जर दुकानों की मरम्मत कराने और नियमित सफाई करवाने की मांग की। इस दौरान संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे। व्यापारियों में गोपाल, मनोज सोनकर, ताज मोहम्मद, संतोष, अशोक सोनकर शामिल रहे।