{"_id":"656ebc482e9630b12109423c","slug":"manager-of-treat-bar-died-under-suspicious-circumstances-after-falling-from-the-roof-of-the-restaurant-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरकर संदिग्ध हाल में मौत, फोरेंसिक टीम ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरकर संदिग्ध हाल में मौत, फोरेंसिक टीम ने की छानबीन
Tue, 05 Dec 2023 11:30 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:30 AM IST
सार
राजातालाब थाना क्षेत्र के सिंघई गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (28 वर्ष) नदेसर के वरुणा पुल स्थित ट्रीट बार एंड रेस्टोरेंट में बार मैनेजर के पद पर कार्यरत था। रात ढाई बजे अचानक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की छत से वह नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरकर संदिग्ध हाल में मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैंट थाना के नदेसर क्षेत्र में ट्रीट बार के भवन की छत से गिरकर बार मैनेजर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार की रात ढाई बजे की घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने बार के अंदर और बाहर साक्ष्य संकलन किया। सुबह में भी कैंट पुलिस ने बार मालिक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
राजातालाब थाना क्षेत्र के सिंघई गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (28 वर्ष) नदेसर के वरुणा पुल स्थित ट्रीट बार एंड रेस्टोरेंट में बार मैनेजर के पद पर कार्यरत था। रात ढाई बजे अचानक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की छत से वह नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बार के अंदर लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन