{"_id":"6496f274c4d839ccdd0e3e79","slug":"management-ignoring-the-demands-of-the-organization-varanasi-news-c-20-vns1013-266082-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संगठन के मांगों की अनदेखी कर रहा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संगठन के मांगों की अनदेखी कर रहा प्रबंधन
विज्ञापन
अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, आज मुख्य अभियंता से मिलकर शिकायत करेंगे बिजली कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत मजदूर संविदा संगठन की बैठक में बिजली कर्मचारियों ने वेतन कटौती, निलंबन की धमकी देने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। कर्मचारी नेताओं ने निगम के अधिकारियों पर संगठन की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। रविवार को मुख्य अभियंता से मिलकर कर्मचारी इसकी शिकायत करेंगे।
विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री राहुल कुमार, जिलाध्यक्ष उदयभान दूबे की मौजूदगी में हुई बैठक में पदाधिकारियों के वेतन कटौती, निलंबन की धमकी और अपशब्दों का प्रयोग के विरोध में प्रस्ताव पारित हुआ। संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। वाराणसी में तैनात करीब 1400 संविदा कर्मचारियों के मई के वेतन से बिना कारण बताए 750 रुपये काट लिए गए। बैठक में इंद्रेश राय, वेद प्रकाश राय, राहुल कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।