फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man went to Varanasi in search of work dead body found hanging on tree

बेटी की शादी से पहले पिता ने ये क्या किया: काम की तलाश में वाराणसी गया था शख्स, पेड़ पर लटका मिला शव

Tue, 31 Jan 2023 03:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 31 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने श्रमिक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची मृतक की बेटी काजल दुबे ने अपने पिता की पहचान की। मौके पर पहुंची मृतक की बूढ़ी मां सुमित्रा देवी व बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  

विज्ञापन
Man went to Varanasi in search of work dead body found hanging on tree
काम की तलाश में वाराणसी गया था शख्स, पेड़ पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मिर्जामुराद के भिखारीपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में साइकिल सवार एक श्रमिक ने पेड़ की डाली से गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां बाजार थाना अंतर्गत दुनाई (जमुआ) गांव निवासी हर्ष कुमार दुबे (उम्र 50 वर्ष) नामक शख्स अपनी साइकिल से काम की तलाश में वाराणसी के लिए निकला था। सोमवार की रात उक्त अधेड़ ने भिखारीपुर गांव स्थित एक बड़े आम के बगीचे में अपनी साइकिल को खड़ा कर आम के पेड़ के डाली पर गमछे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

Man went to Varanasi in search of work dead body found hanging on tree
मृतक हर्ष कुमार दुबे - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने श्रमिक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची मृतक की बेटी काजल दुबे ने अपने पिता की पहचान की। मौके पर पहुंची मृतक की बूढ़ी मां सुमित्रा देवी व बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  सुमित्रा देवी ने बताया कि घर पर इन दिनों सभी लोग काफी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।
मेरा बेटा हर्ष काम की तलाश में 15 दिन पहले वाराणसी गया था। और आज बेटे की लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने यह भी बताया की मृतक की बेटी काजल दुबे की शादी मार्च महीने में तय थी और शादी करने के लिए काफी परेशान थे। काम की तलाश में वाराणसी के लिए निकले थे। मृतक का बेटा दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और बेटी काजल घर पर रहकर पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed