वाराणसी: किशोरी को घर में दो दिन तक बनाकर रखा बंधक, करता रहा दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को दो दिन पहले अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने जब परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की(16) घर से दो दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने युवती के खोजबीन शुरू की। आस-पास के गांव से लेकर पड़ोसियों ने खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला।
परिजनों ने समाज के डर से लड़की के गायब होने की बात किसी को नहीं बताई। शनिवार की देर शाम परिजनों को पता चला कि उनकी पुत्री गांव के ही किसी व्यक्ति के घर पर है। जब परिजन उसके घर पहुंचे और पूछताछ की। तो वह घर पर लड़की के न होने की बात कहकर झगड़ने लगा।
इसके बाद परिजन घर चले गए। रविवार की सुबह परिजन आसपास के लोगों के साथ उसके घर पहुंच गए। जब सभी लोगों ने उसके घर में घुसकर किशोरी की तलाश की तो, कमरे में मिल गई। जिसे व्यक्ति ने कैद करके रखा गया था।
किशोरी जब अपने परिजनों को मिली तो उसने पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद करके रखा था और उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। मामला सामने आने पर आरोपी का कहना कि अब वह उस किशोरी के साथ शादी करेगा। परिजनों और ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना चोलापुर थाने पर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।