फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man posing uncle misdeed woman for 6 years filed an FIR after marriage threatened her

UP: मुंहबोले चाचा ने 6 साल तक किया दुष्कर्म, शादी के बाद युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी; दी थी धमकी

Sun, 07 Jun 2026 01:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 01:38 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में विवाहिता ने मुंहबोले चाचा पर 2019 से 2025 तक दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता उस समय नाबालिग थी, इसलिए पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया। शादी के बाद उसने पति को बताया, जिसके बाद पुलिस में केस दर्ज हुआ और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Man posing uncle misdeed woman for 6 years filed an FIR after marriage threatened her
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने मुंहबोले चाचा पर पिछले छह साल से दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी का पैथोलॉजी सेंटर है, जहां पीड़िता का कई बार शारीरिक शोषण किया। मामले में शादी के बाद पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले 2019 में वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी। कोचिंग गई तो मुंहबोले चाचा ने फुसलाकर अपने पैथोलॉजी सेंटर में बुलाया और दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो बदनामी होगी और तुम्हारे मां-बाप जहर खाकर जान दे देंगे। इसी खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी चाचा ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2019 से 2025 तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन

इस साल अप्रैल में चोलापुर क्षेत्र में शादी हुई। ससुराल में पति को आपबीती सुनाई तो उन्होंने तुरंत न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता 2019 में नाबालिग थी तो उस समय दुष्कर्म हुआ, इसलिए पॉक्सो की धारा भी जोड़ी गई। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की लाएगी।

दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान भी दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। - अजय श्रीवास्तव, एसीपी राजातालाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed