फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man people died in varanasi on first sunday of new year 2022 home guard and married woman hanged Three died in a road accident

वाराणसी: नए साल के पहले रविवार को तीन की सड़क हादसे में मौत, होमगार्ड और विवाहिता ने लगाई फांसी

Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

वाराणसी में नए साल के पहले रविवार को होमगार्ड और विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Man people died in varanasi on first sunday of new year 2022 home guard and married woman hanged Three died in a road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में नए साल के पहले रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक महिला भी शामिल है, जिसने फांसी लगाई। इसके अलावा एक होमगार्ड ने भी आत्महत्या कर ली। इसके अलावा तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


होमगार्ड ने लगाई फांसी
भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायनंदन निवासी महेंद्र शर्मा(38) तीन भाइयों में सबसे छोटा था और जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में ड्यूटी करता था। रविवार सुबह छह बजे ड्यूटी खत्म कर शराब की बोतल लेकर घर पहुंचा। पत्नी पम्मी ने शराब देखी तो विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। शराब पीने के बाद महेंद्र अपनी मां शांति को फल का जूस पिलाया।
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में सोने चला गया। पत्नी पम्मी बच्चों के साथ बगल वाले कमरे में टीवी देखने लगी। कुछ ही देर बाद घर के सदस्य पीछे वाले कमरे में गए तो महेंद्र पंखे की कुंडी में गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि होमगार्ड की शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अनबन के बाद पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान
लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रहने वाले परीक्षित ओझा मेडिकल स्टोर पर कार्य करते हैं। सुबह पत्नी रेखा ओझा(30) से किसी बात को लेकर विवाद हाने पर पति गुस्से में घर से बाहर निकल गया। इसके बाद रेखा भी अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब दोनों बच्चे खेलते हुए कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा बंद देख कई बार खटखटाया।

परिजनों ने आशंका भांप दरवाजा तोड़ा तो रेखा पंखे की कुंडी में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। जब तक पति परीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पिकनिक से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल  
कज्जाकपुरा निवास विशाल कुमार(26) नए साल के उपलक्ष्य पर अपने दोस्त लोहता निवासी विकास कुमार(26) व दुर्गाकुंड घसियारी टोला निवासी राजू अहमद(26) के साथ पिकनिक मनाने मिर्जापुर गया था। लौटते समय रात में विकास को लोहता छोड़ने के लिए रामनगर-सामनेघाट पुल पर पहुंचे कि अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग में टकरा गई। तेज रफ्तार में होने के चलते सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवकों को काफी चोटें आई।

रामनगर पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विशाल की शादी दो साल पूर्व मिर्जापुर के रामगढ़ में कविता के साथ हुई थी।

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
जंसा थाना अंतर्गत गोराईडीह निवासी मुन्ना मौर्य(45) दोपहर बाद बाइक से बड़ौरा बाजार की ओर जा रहा था। वाराणसी-भदोही मार्ग पर कपसेठी की ओर से ईंट लदे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक समेत मुन्ना सड़क पर जा गिरा और कपसेठी की ओर जा रहे ट्रक के पहिए के नीचे मुन्ना आ गया।

घटनास्थल पर ही मुन्ना मौर्य ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने कुछ दूर जाकर पकड़ा लेकिन चालक हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने ट्रक और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुन्ना के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

हाइवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी कार, एक युवक की मौत
लखनऊ के रहने वाले विमल कुमार(30), उत्तम यादव(29), अंकित मौर्य(28), विपिन यादव(29), सौरभ(28) सभी साथी नए साल का जश्न मनाने के लिए स्विफ्ट कार से काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रहे थे। सुबह में करीब चार बजे कार जैसे ही मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुडिया गांव के पास हाइवे पर पहुंची थी कि सड़क किनारे खडे़ ट्रक में तेज आवाज के साथ भिड़ गई।

घने कोहरे के कारण कार चालक खड़े ट्रक को देख नहीं सका। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार के अंदर पड़े घायलों को निजी वाहन के जरिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने विमल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार अन्य साथियों को चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed