फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man killed in dispute worker was killed by hitting a shovel in mau up

यूपी: मजदूरी करते समय भिड़े दो मजदूर, विवाद के बाद फावड़े से हमला कर उतारा मजदूर को मौत के घाट

Thu, 26 Nov 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Nov 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
man killed in dispute worker was killed by hitting a shovel in mau up
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाउंड्रीवाल पर काम करने के दौरान गुरुवार की शाम दो मजदूरों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के गर्दन पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इस मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। काम करने वाले मजदूर मौके से फरार हो गए। बाद में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर मजदूर को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन



बाद में सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी घोसी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना गांव का रहने वाला मजदूर प्रकाश(28) पुत्र जुगुल राम अपने पड़ोसी हरिचन(27) गांव के ही इरशाद के यहां मजदूरी का काम कर रहे थे। इरशाद अपनी जमीन की बाउंड्री बनवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

man killed in dispute worker was killed by hitting a shovel in mau up
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

लोगों के अनुसार, मसाले को ढोने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, इस दौरान बात बढ़ने पर हरिचन ने फावड़ा उठा कर दूसरे साथी मजदूर प्रकाश राम पर प्रहार कर दिया। इस दौरान फावड़ा प्रकाश के गर्दन पर लगा। फावड़ा लगते ही प्रकाश लहुलूहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

इस घटना के बाद काम करने वाले अन्य लेबर और मिस्त्री मौके से फरार हो गए। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचा मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी के साथ क्षेत्राधिकारी घोसी धनंजय मिश्र मौके पर पहुंचे। लोगों ने मौका मुआयना किया। घटना से अवगत होने के बाद दोनों अधिकारी कार्रवाई का आदेश देकर मौके से रवाना हुए।

मरने और मारने वाले दोनों का घर आमने सामने
मृतक प्रकाश और आरोपी हरिचन दोनों का घर आमने सामने स्थित है, गांव वालों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था, जिससे अनुमान लगाया जाए कि इसको लेकर हरिचन ने प्रकाश पर फावड़े से हमला किया है। मृत प्रकाश तीन भाइयों में बीच का था। उसका बड़ा भाई जय प्रकाश भी मजदूरी करता है, जबकि छोटा आकाश बाहर रहकर कोई काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed