{"_id":"5f6f09488ebc3e9bd40602cd","slug":"man-jumped-in-ganga-river-some-days-ago-a-girl-also-jumped-in-ganga-in-mirzapur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुछ दिन पहले इसी पुल से युवती ने गंगा में लगाई थी छलांग, आज एक युवक कूदा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुछ दिन पहले इसी पुल से युवती ने गंगा में लगाई थी छलांग, आज एक युवक कूदा, तलाश जारी
Sat, 26 Sep 2020 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : self
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक गंगा में कूद गया। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से शनिवार की सुबह युवक ने गंगा में छलांग लगाई। राहगीरों ने पुल से कूदता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों व मल्लाहों की मदद से युवक की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि एक 25 वर्षीय युवक ने इधर-उधर देखने के बाद गंगा में छलांग लगा दी। पुल की रेलिंग पर चढ़ता देख कर लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुनी नहीं। युवक ने गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
युवक काले रंग की जींस व काले रंग की शर्ट पहना हुआ था। सूचना पर कोतवाली कटरा पुलिस व चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज ने घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों र गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बीते दिनों एक युवती भी गंगा में कूदी थी, जिसका अभी भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन