फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man from Chandauli Uttar Pradesh trapped a girl from West Bengal by marrying her

एक लव स्टोरी ऐसी भी: पश्चिम बंगाल की युवती को FB पर यूपी के युवक से प्रेम... शादी के बाद लड़के का सामने आया सच

Tue, 13 Feb 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

युवती ने चंदौली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि मामला वेस्ट बंगाल में चल रहा है। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Man from Chandauli Uttar Pradesh trapped a girl from West Bengal by marrying her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढिल गांव के रहने वाले युवक का फेसबुक के माध्यम से 2022 में पश्चिम बंगाल की रहने वाली नेहा खातून से प्रेम हो गया। फिर युवक ने वेस्ट बंगाल पहुंचकर कोर्ट में शादी की। कुछ महीने बीतने के बाद वहां से भाग निकला। मंगलवार को प्रेमिका चंदौली पहुंची और एसपी व चंदौली कोतवाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बाजार पाड़ा, रामपुर हॉट निवासी एक युवती का 2022 में फेसबुक के माध्यम से सदर कोतवाली के डेवढिल निवासी एक युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद युवक प्रेमिका के बताए हुए पते पर वेस्ट बंगाल पहुंचा और 17 जनवरी 2023 को धर्म परिवर्तन कर कोर्ट में शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने रहने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। मंगलवार को चंदौली पहुंची प्रेमिका एसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि पहले आर्मी में कमांडो होने का झांसा देकर शादी की। इसके बाद वहां से युवक तीन लाख नगद व जेवरात लेकर फरार हो गया। इस संबंध में कोतवाल गगन राज ने बताया कि मामला वेस्ट बंगाल में चल रहा है। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed