फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man died in road accident in ghazipur

यूपीः बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए पिता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Man died in road accident in ghazipur
demo pic
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार और सोमवार को होनी तय हुई है। लेकिन गाजीपुर जिले में रविवार को एक पिता के लिए ये परीक्षा काल बन गई। बेटी को परीक्षा दिलाने आए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


गाजीपुर में बेटी को पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना के अराजी असगर निवासी सुरेश यादव पुत्र रामलखन यादव (45) नसीरपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शनिवार को ठहरे थे। बेटी की परीक्षा रविवार को सुबह पाली में होनी थी।
विज्ञापन


गाजीपुर आने के लिए वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नसीरपुर तिराहा पर बस पकड़ने के लिए सुबह करीब नौ बजे पहुंचे। परीक्षा में आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते बेटी ने पिता को आधार कार्ड का फोटो स्टेट कराने को कहा। जिस पर पिता सुरेश फोटो कॉपी कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल होने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed