{"_id":"5c4d7f5dbdec22736c04bef2","slug":"man-died-in-road-accident-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बेटी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए पिता की सड़क हादसे में मौत
Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार और सोमवार को होनी तय हुई है। लेकिन गाजीपुर जिले में रविवार को एक पिता के लिए ये परीक्षा काल बन गई। बेटी को परीक्षा दिलाने आए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
गाजीपुर में बेटी को पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना के अराजी असगर निवासी सुरेश यादव पुत्र रामलखन यादव (45) नसीरपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शनिवार को ठहरे थे। बेटी की परीक्षा रविवार को सुबह पाली में होनी थी।
गाजीपुर आने के लिए वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नसीरपुर तिराहा पर बस पकड़ने के लिए सुबह करीब नौ बजे पहुंचे। परीक्षा में आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते बेटी ने पिता को आधार कार्ड का फोटो स्टेट कराने को कहा। जिस पर पिता सुरेश फोटो कॉपी कराने के लिए सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल होने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।